- Home
- Tonk Special
- Politics
- देश प्रदेश की राजनीति का प्रमुखस्थल बना रणकपुर

देश प्रदेश की राजनीति का प्रमुखस्थल बना रणकपुर
मुख्यमंत्री राजे पहुंची रणकपुर, पहले बीकानेर संभाग के विधानसभावार पदाधिकारियों से होगी चर्चा
विधानसभा चुनाव में सत्ता वापसी को लेकर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित प्रदेश प्रभारी, भाजपा संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता रविवार कों राणकपुर पहुंच गए हैं।
मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत, राजेन्द्र सिंह राठौड़, मदन राठौड़, वी.सतीश, पुष्प जैन, संजना आगरी, राजकुमार रिणवा भी पहुंच गए हैं। ये पदाधिकारी यहां बीकानेर, उदयपुर, कोटा व जोधपुर सभाग से आऐ भाजपा संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से खुली चर्चा व वैचारिक मंथन कर व्यापक रूपरेखा तय करेगें। इस बैठक में कई रूठें कार्यकर्ताओं को मनाने की पूरजोर कोशिश रहेगी ताकी जीत का परचम लहराया जा सके। संगठन कार्यकर्ता पदाधिकारियों की भावना के अनुरूप 80 विधानसभा क्षैत्र में भाजपा प्रत्याशी उतारने को लेकर भी आशार्थी उम्मीदवारों से व्यापक चर्चा व जीत का जनाधार, उनके समीकरण देख एक पैनल निर्माण करेगी। जिससे वह प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करवाएंगे। संभागवार बैठक को लेकर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के अलावा प्रदेश प्रभारी केन्द्रीय मन्त्री प्रकाश जावडेकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, सहप्रभारी वी सतीश समेत आये कई पदाधिकारी विभिन्न समूह में अलग अलग चर्चा करेगें। जिसमें 14 अक्टूबर को पहले बीकानेर सभाग पदाधिकारियों से चर्चा होगी। इसके बाद कोटा, उदयपुर व जोधपुर सभाग कार्यकर्ता पदाधिकारियों से चर्चा करेगें।
देश प्रदेश की राजनीति के प्रमुख स्थल बने रणकपुर में चुनाव दृष्टि से रविवार को मुख्यमंत्री सहित भाजपा संगठन पदाधिकारियों के आगमन को लेकर एक दिन पहले पूर्व सांसद एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पुष्प जैन व ऊर्जामन्त्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने देसूरी, सादडी, बाली फालना भाजपा मण्ड़ल कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के 14-17 अक्टूबर तक रणकपुर प्रवास को लेकर प्रशासन व पुलिस ने भी व्यापक व्यवस्थाओं को अंजाम दिया हैं। एएसपी अताउर्र रहमान, बाली सीओ राजेन्द्रसिंह राठौड़, देसूरी एसडीएम व तहसीलदार ने दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई नेताओं के निजी विमान से पहूचनें की सभावनाओं को लेकर एक अस्थाई हैलिपेड़ तैयार किया गया हैं। यहां राणकपुर में तीन निजी होटल में ठहराव की व्यवस्था की गई है। ताकी किसी भी प्रकार की कमी न रह सके साथ ही दो तीन पांड़ाल भी तैयार किए गए हैं।
1 Comment
Election ka hangama hai bas